देहरादून में कालिका मंदिर के महंत बालयोगी सर्वदास महाराज ने शनिवार को शरीर त्याग दिया। महाराज के भक्तों में शोक की लहर व्याप्त है।
शुक्रवार को महाराज को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुट गर्इ थी। महंत बालयोगी सर्वदास महाराज हर्निया बीमारी से ग्रसित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनका ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद उन्होंने शरीर त्याग दिया। भक्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक में कालिका माता रोड का बाजार बंद है।
बता दें कि सर्वदास महाराज का जन्म पाकिस्तान के बन्नू में 1941 में हुआ था। वह विभाजन के वक्त अपने परिवार के साथ भारत आए थे।