सेलाकुई। क्षत्रिय बाहती विकास मंच की ओर से सेलाकुई में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के चौथे दिन पहला मैच आमेटो इलेवन और महादेव पुरम के बीच खेला गया। आमेटो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव पुरम टीम ने 9 विकेट खोकर अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आगे के मैच बारिश के चलते नहीं हो पाए। इस मौके पर रविदास चंगोल, सेन सिंह रावत, दिनेश, शशिकांत, कमल, भूपेंद्र, सुनील नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद