फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आम के बाग में चली आरी, 30 हरे पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउद्यान और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में सामने आया मामला, मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

I

I
I

I-162 पेड़ वर्तमान में बगीचे में खड़े हैंI

जौनसार-बावर में देवदार के पेड़ों के अवैध कटान का मामला थमा भी नहीं कि माफियाओं ने शंकरपुर-हकुमतपुर में आम के बाग में आरी चला दी। अवैध तरीके से 30 हरे पेड़ों को काट दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब एक शिकायत के आधार पर राजस्व और उद्यान विभाग की टीम ने बाग का निरीक्षण किया। अवैध ढंग से पेड़ काटने की रिपोर्ट जिला उद्यान अधिकारी को भेजी गई है। आरोप यहां तक हैं कि माफिया पूरे 18 बीघे में फैले बाग को उजाड़ने की साजिश रच रहे हैं।

प्रतिष्ठा सेवा समिति ने पेड़ों के कटान की शिकायत जिला उद्यान अधिकारी से की थी। इस पर डीएचओ ने सचल दल सहसपुर को जांच के आदेश दिए थे। शनिवार को उद्यान विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था, लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों के न पहुुंचने पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। मंगलवार को फिर से संयुक्त निरीक्षण करने का निर्णय लिया। उद्यान निरीक्षक जेडी वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम शिकायत करने वाली समिति के पदाधिकारियों के साथ शंकरपुर-हकुमतपुर पहुंची। नक्शे के आधार पर जांच की गई। 30 पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई। समिति के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी ने उद्यान विभाग से शेष बचे पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि भविष्य में पेड़ों के कटान की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iप्लाटिंग के लिए बाग उजाड़ने की साजिश, हो चुकी हैं 30 रजिस्ट्रीI



प्रतिष्ठा सेवा समिति ने आरोप लगाया कि प्लाटिंग के लिए करीब 18 बीघा में फैले बाग को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। 30 से अधिक रजिस्ट्री हो चुकी हैं। बगीचे में वर्तमान में कुल 162 पेड़ हैं। इसमें 137 आम और 25 कटहल के पेड़ हैं। समिति ने इनकी सुरक्षा के लिए गुहार लगाई। उद्यान निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट तैयार का जिला उद्यान अधिकारी को भेजी जाएगी। उच्चाधिकरियों से निर्देश लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक संजय वर्मा, समिति के भूपेंद्र सिंह डोगरा, रोहित चौहान, सुमित कुमार, शुभम सकलानी, डॉ. दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें