फोटो....
विकासनगर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली पश्चिमीवाला, दिनकर विहार से होते हुए शिविर स्थल पर ही संपन्न हुई। इस अवसर पर छात्रों ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पर मतदान संबंधी स्लोगन नारे लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया। बताया कि मताधिकार के प्रयोग का अवसर व्यक्ति को पांच साल में एक बार मिलता है यदि कोई भी व्यक्ति इस अधिकार का प्रयोग नहीं करता है तो उसे पांच सालों तक इसका मौका नहीं मिलता है। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर पर स्लोगन से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया। संवाद