फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाट्य मंचन के जरिए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से अनाम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से थिएटर नाटक ‘हीरा बैल की आत्मकथा’ का मंचन किया गया। कलाकारों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और प्रकृति के संरक्षण के लिए व्यक्तिगत स्तर से प्रयास करने का संदेश दिया। कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज बहादुर ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने स्तर से ही पर्यावरण संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। समाज में अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्यामवीर, डॉ. एचवी पंत, डॉ. अनुपम सैनी, डॉ. सुमंगल सिंह, डॉ. ज्योति पांडे आदि मौजूद थे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें