फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्यम विकास संस्थान के सहायक निदेशक अमित मोहन ने योजना के तहत संचालित किए जाने वाले 18 व्यवसायों से संबंधित प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराने वाले प्रशिक्षुओं को भारत सरकार की ओर से 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा होने पर टूल किट व प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विकासनगर के व्यवस्थापक केआर जोशी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, वीवी बछेती, रविंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें