फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मां नंदा देवी की टीम ने 35 रनों से जीता फाइनल खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सेलाकुई। देवभूमि गढ़वाल समिति की ओर से सेलाकुई में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच द्वारीखाल और मां नंदा देवी टीम के बीच खेला गया। मां नंदा देवी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द्वारीखाल की टीम 15 ओवर में 92 रन ही बना पाई। मां नंदा देवी की टीम ने 35 रनों से मैच जीतकर फाइनल खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नव नियुक्त नगर पंचायत के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक जोशी, रविदास चंगोल, सैन सिंह रावत, जमन सिंह, दिनेश बिष्ट, कमल नेगी, नंदू कुकरेती, जीत रावत, प्रदीप बिष्ट, अनूप रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें