फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परिणाम जारी न होने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से परिणाम रुकने से गुस्साए एलटी (सहायक अध्यापक) चयनित अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया।अभ्यर्थियों ने कहा, सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती पर उच्च न्यायालय से लगी रोक इस माह सात अक्टूबर को पूर्ण रूप से हट चुकी है। इसके बाद भी आयोग की ओर से अभी तक परिणाम जारी नहीं किया गया, जिससे चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पा रही है। चेतावनी देते हुए कहा, आयोग की ओर से जल्द एलटी भर्ती के शेष 192 पदों के परिणाम जारी नहीं किए गए तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में ऊषा, मनोरमा, प्रतिभा, सुरेश सिंह, शुभम, अमीन सिंह, सत्ये सिंह, शीतल चौहान, बनिता जोशी, सोहन भट्ट, मनीषा, रेखा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें