फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुछ रुपये वापस लेने के चक्कर में गवांए 3.43 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी की ओर से हैंडलिंग चार्ज के रूप में खाते से काटे गए रुपयों की वापसी के चक्कर में व्यक्ति ने 3.43 लाख रुपये गंवा दिए। व्यक्ति ने गूगल से मिले कस्टमर केयर नंबर खोजा था। साइबर ठगों ने रस्ट डेस्क एप डाउनलोड करवाकर चपत लगाई। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि त्रिलोक सिंह बिष्ट निवासी चंद्रबनी खालसा ने तहरीर में बताया कि उन्होंने पीएनबी के खाते में कुछ पैसे जमा कराए थे। हैंडलिंग चार्ज के रूप में बैंक ने कुछ पैसे काट लिए। पैसे वापस पाने के लिए उन्होंने गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर खोजा। इस पर अरविंद कुमार नाम के व्यक्ति से बात हुई। उसने पैसा वापस कराने के लिए मोबाइल में रस्ट डेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद मोबाइल नंबर लेकर पेटीएम वॉलेट का लॉक खोलने के लिए कहा।
करीब दो घंटे के बाद उसने दोबारा संपर्क किया और एप बंद कर मोबाइल को रिबूट करने के लिए कहा। इसके बाद मोबाइल जैसे ही चालू हुआ तो खाते से 2,95,664 रुपये निकलने का मैसेज मिला। जब इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि दो बार और यही कार्रवाई करनी पड़ेगी। इसके बाद पूरा पैसा वापस हो जाएगा। दोबारा से एप डाउनलोड करने पर उनके खाते से 48091 रुपये कट गए। तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें