फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हर दिन 21 हजार कमाने के चक्कर में गंवाए 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन 21 हजार कमाने के झांसे में आकर एक महिला साइबर ठगों को 10 लाख रुपये दे बैठी। महिला को साइबर ठगों ने अलग-अलग टास्क देकर कमाई का लालच दिया था। लेकिन, जब पैसे नहीं आए और बार-बार रकम खातों में जमा कराई गई तो महिला ने शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया, शेलमा बहादुर निवासी न्यू तिब्बती कॉलोनी, सहस्रधारा रोड ने शिकायत की थी। उन्हें गत 24 जून को एक मैसेज आया। पार्ट टाइम जॉब दिलाने की बात कही गई। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक लिंक दिया गया। इसमें एक फार्म खुला। भरने पर बताया गया कि उनका प्रार्थनापत्र पूरा हो गया है। इसके बाद उन्हें हर दिन कमाई का झांसा देकर टास्क दिए गए। बताया गया कि इससे वह प्रतिदिन 21 हजार रुपये कमा सकती हैं।

उन्हें एक आईडी दी गई। इसका 100 रुपये चार्ज लिया गया। टेलीग्राम के ग्रुप पर प्रोडक्ट के हिसाब से टास्क दिए जाने लगे। इसमें मोटी कमाई का झांसा देकर दस लाख रुपये जमा करवा लिए गए। महिला ने रकम निकालने की कोशिश तो और रकम मांगी गई। एसओ ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें