फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भक्तिभाव से मनाया भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक

Mon, 09 Nov 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। क्षेत्र के दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए गए और श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद कल्याणक पर्व की विशेष पूजा हुई। निर्वाणकांड पाठ के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू का अर्घ्य समर्पित किया। शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर सामूहिक आरती की। आयोजन में मंदिर अध्यक्ष विपिन कुमार जैन, महामंत्री राज कुमार जैन, कोषाध्यक्ष नवनीत जैन, संदीप जैन, प्रवीण जैन, संजीव जैन, सुशील जैन, सार्थक जैन और हर्ष जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें