फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोपियों के मन में आए गुमान को भगवान श्रीकृष्ण ने किया दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। ग्राम सिमोग में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित कपिल शर्मा भगवान कृष्ण की रासलीला, रुक्मणी विवाह और कंस वध के प्रसंग सुनाए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन करते हुए कहा कि गोपियों के मन में आए गुमान को दूर करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें विरह रूपी अग्नि में जलाया और उनका गुमान दूर किया। उन्होंने ईश्वर का अवतार होने के बावजूद सांसारिक रूप से समाज में बनी व्यवस्था के तहत रुक्मणी से विवाह करने के प्रसंग को भी विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर पंडित शिवम शर्मा, मंजू शर्मा, प्रभा शर्मा, साधुराम शर्मा, श्रीचंद शर्मा, ज्ञान सिंह, नारायण दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें