पौड़ी गढ़वाल में एक शर्मनाक वाकया सामने आया। जहां बदमाशों ने पहले चाचा भतीजी के साथ लूट को अंजाम दिया और फिर उनके कपड़े उतरवाए।
यहां चार बाइक सवार युवकों ने चाचा-भतीजी के कपड़े उतरवा फोटो खींची और उनसे छह हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।
पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। दो आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।