फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: जब बहुगुणा को हराने के लिए भजन लाल और वीपी सिंह ने डाला था डेरा, रोमांचक रहा मुकाबला

Wed, 27 Mar 2024 02:36 PM IST
रेनू सकलानी लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

हेमवती नंदन बहुगुणा के समर्थक रहे भुवन नौटियाल बताते हैं कि वर्ष 1982 में हुए चुनावों में पूरी सरकार बहुगुणा के खिलाफ हो गई थी, लेकिन पूरा पहाड़ बहुगुणा के समर्थन में उतर गया था।
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक रोमांचक मुकाबला लोग हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा और कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रमोहन सिंह नेगी का ही मानते हैं। उस दौरान निर्दलीय बहुगुणा को हराने के लिए पूरी इंदिरा सरकार मैदान में उतर गई थी। यहां तक कि हरियाणा के सीएम भजन लाल और यूपी के मुख्यमंत्री वीपी सिंह ने कर्णप्रयाग में डेरा जमा लिया था।

यहां की हर गतिविधि पर नजर रखकर सूचना इंदिरा गांधी तक पहुंचती थी। हेमवती नंदन बहुगुणा के समर्थक रहे भुवन नौटियाल बताते हैं कि वर्ष 1982 में हुए चुनावों में पूरी सरकार बहुगुणा के खिलाफ हो गई थी, लेकिन पूरा पहाड़ बहुगुणा के समर्थन में उतर गया था। गांव के गांव बहुगुणा के समर्थन में कुछ भी करने के लिए तैयार थे।

विज्ञापन


सभा ही नहीं होने दी
नौटियाल बताते हैं कि नंदासैंण में हुई सभा में भजन और वीपी आए तो ग्रामीण भारी संख्या में यहां पहुंच गए और सभा ही नहीं होने दी। यही नहीं भजन लाल तब हरियाणा के और वीपी सिंह यूपी के सीएम थे। बावजूद दोनों नेताओं ने कर्णप्रयाग में रहकर यहां से कांग्रेस के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन लोग थे कि बहुगुणा के पक्ष में खड़े रहे।

ये भी पढ़ें...Election 2024:  उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे पीएम मोदी...शाह-योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भुवन बताते हैं उस दौरान बहुगुणा समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा था। ऐसे में वो भी निशाने पर आए और उन्होंने भी एक सप्ताह ऐंड के जंगलों में बिताया। तब लोग अपना सब कुछ भुलाकर अपने नेताओं के लिए काम करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें