फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कांग्रेस को डर, हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं काे किया आगाह

Wed, 03 Apr 2024 01:44 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। ऐसे में हरीश रावत को आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम से मतदाता को फिर से भ्रमित करे।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का डर है। खुद कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आगाह किया है।

आरोप लगाया, भाजपा सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने झूठ को प्रचारित कर जीत हासिल की है। हरीश को आशंका है कि चुनाव के समय भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडिटिंग के माध्यम से कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को ऐसा बोलता हुआ दिखाए, जिससे मतदाता फिर से भ्रमित हो जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सावधान रहना होगा।

कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास

विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर भाजपा फिर से कांग्रेस को शिकस्त देने का प्रयास कर सकती है। कहा, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत का एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। कई पदों पर उन्हें सुशोभित किया। इनमें शारीरिक क्षमता और बौद्धिक ऊर्जा दोनों बरकरार हैं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने हरिद्वार व पौड़ी से उम्मीदवार नहीं बनाया।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Chunav: पांच को हरिद्वार में चुनाव प्रचार गरमाएंगे जेपी नड्डा, रोड शो और जनसभा की तैयारी शुरू

जबकि, वे चुनाव लड़ना चाहते थे और सिटिंग सांसद थे, लेकिन दोनों नेताओं को भाजपा ने उम्मीदवार न बनाकर हरिद्वार व पौड़ी की जनता को नैसर्गिक और प्राकृतिक अधिकार से वंचित किया। चुनाव में जनता इन सांसदों से पूछती कि पांच साल के कार्यकाल में क्या विकास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें