फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: ...तब चुनाव प्रचार के लिए ग्राम प्रधानों को दिए जाते थे गिने चुने पोस्टर, नहीं होता शक्ति प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2024 02:36 PM IST
रेनू सकलानी मुनीश रियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पहले चुनाव में ग्राम प्रधानाें को उनके गांवों के हिसाब गिने चुने पोस्टर दिए जाते थे। यातायात के कम साधन होने के कारण ग्राम प्रधानों को 15 दिन पहले चुनावी बस्ते बांट दिए जाते थे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल चुनावों में धनबल का प्रयोग किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जाता है। लेकिन 60 के दशक में प्रचार के माध्यम पोस्टर ही होते थे। सेवानिवृत्त शिक्षक बंशीधर पोखरियाल बताते हैं कि उन्होंने पौड़ी लोकसभा का चुनाव और चुनाव प्रचार काे नजदीक से देखा। तब चुनाव से पहले किसी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन नहीं होता था। गाेष्ठियों के माध्यम से चुनावी रैली की जाती थी।

चुनाव प्रचार के लिए पोस्टर चिपकाए जाते थे। उस समय चुनावों में धनबल का प्रयोग नहीं होता था, इसलिए ग्राम प्रधानाें को उनके गांवों के हिसाब गिने चुने पोस्टर दिए जाते थे। यातायात के कम साधन होने के कारण ग्राम प्रधानों को 15 दिन पहले चुनावी बस्ते बांट दिए जाते थे।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024:  जब बहुगुणा को हराने के लिए भजन लाल और वीपी सिंह ने डाला था डेरा, रोमांचक रहा मुकाबला

जिला मुख्यालय से चुनावी बस्तों को गांवों तक पहुंचाने के लिए मजदूर बुलाए जाते थे। मतदान केंद्रों तक चुनाव अधिकारियों का सामान पहुंचाने के लिए गांवों से मजदूरों को पहले ही बुक कर दिया जाता था। गांवों के कई मजदूर इस समय का इंतजार करते थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें