लोक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने जीवनगढ़ स्थित कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की। इसमें निर्णय लिया गया कि 11 और 12 मई को हरिधाम हरिपुर से हनोल तक कार यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 51 कार होंगी और 250 यात्री सम्मिलित होंगे। यात्रा के संयोजक अनिल सिंह तोमर ने बताया कि लोक पंचायत की ओर से यह तीसरी धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सामाजिक चेतना का जागरण करना है। इसमें विशेष रूप से क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर विराम लगाना, बागवानी व स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना और वनाग्नि से हो रहे नुकसान के प्रति लोगों को सचेत करना है। जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा है कि यह यात्रा हरिपुर स्थित यमुना घाट से प्रारंभ होगी। इस मौके पर विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा, सतपाल चौहान, चमन नेगी, प्रीतम सिंह, बलबीर रावत, प्रताप बिष्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील, गंभीर सिंह, पंडित शिवानंद उपस्थित रहे।