फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिला संग्रह में श्रमदान करेंगे लोक पंचायत के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
I- यमुना तट पर होना है धाम निर्माण एवं मां यमुना की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन

I

I
I

I- 21 जनवरी से शुरू होगा शिला संग्रह कार्यक्रमI

लोक पंचायत तीर्थ समिति आगामी 22 जनवरी को लोक पंचायत तीर्थ क्षेत्र हरी घाट हरिपुर में यमुना कृष्ण धाम निर्माण एवं मां यमुना की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शिला संग्रह कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। हरिपुर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि लोक पंचायत के कार्यकर्ता इस दिन श्रमदान कर निर्माण के लिए शिलाएं एकत्रित करेंगे।



यमुना कृष्ण धाम हरिपुर के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा कि प्रत्येक शीला पर जय यमुना मैया, जय श्री राम, जय श्री कृष्णा लिखा जाएगा। यह कार्य 22 जनवरी को अयोध्या श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि विश्व के इतिहास में 22 जनवरी को हमेशा याद रखा जाएगा। 500 वर्षों से मंदिर निर्माण के लिए चले आए संघर्ष के बाद मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य केसर नेगी ने कहा है कि धाम निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरण किया जाएगा।
विज्ञापन




विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा कि जौनसार बावर के प्रवेश द्वार कालसी में सम्राट अशोक का शिलालेख है। अश्वमेध यज्ञ का इतिहास जुड़ा है। इस अवसर पर मोहन खत के स्याणा जयपाल सिंह चौहान, एसएमआर डिग्री कॉलेज के चेयरमैन अनिल तोमर, यमुना कृष्णा धाम के सचिव सतपाल चौहान, शिवानंद उनियाल, प्रीतम सिंह, सुंदरलाल नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें