फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने पर लोक पंचायत ने दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने पर जौनसार बावर क्षेत्र के लोक पंचायत सदस्यों ने पश्मी पहुंचकर समुदाय के लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने इसे जौनसार बावर और हाटी समुदाय के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा जौनसार बावर और हाटी समुदाय की लोक संस्कृति, परंपराएं और रीति-रिवाज समान हैं। उन्होंने इस मांग को पूरा कराने में योगदान देने वाले लोगों को भी याद किया। उन्होंने कहा चालदा महासू महाराज के पश्मी प्रवास के दौरान हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलना ऐतिहासिक संयोग है। तीन दिसंबर को महाराज के पश्मी से मशक प्रस्थान से पहले फैसला आने को लोगों ने देवता की कृपा बताया। इस मौके पर तंवर सिंह लंबरदार, रघुवीर सिंह चौहान, जगवीर सिंह, राम सिंह चौहान, प्रकाश चौहान और चमन नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें