फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: देहरादून में चोरी की दो घटनाओं ने उड़ा दी पुलिस की नींद

Sat, 02 May 2020 07:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पलटन बाजार में हैंडलूम की दुकान से 15 हजार रुपये चोरी
  • डालनवाला में विहिप नेता के मकान से कीमती सामान गायब
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में चोरी की दो घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पहली घटना शहर कोतवाली के पलटन बाजार में हुई। यहां एक हैंडलूम से किसी ने 15 हजार रुपये चुरा लिए। जबकि डालनवाला में विहिप नेता के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पलटन बाजार में मनोज कुमार गुप्ता की चांदनी चौक के नाम से हैंडलूम की दुकान है। इन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने दुकान खोली तो पूरा सामान अस्त व्यस्त था। गल्ले से करीब 15 हजार रुपये और चांदी के 20 सिक्के गायब थे। कई कीमती चादरें भी गायब थी। जीने का दरवाजा टूटा हुआ था।

चोर चौथी मंजिल से दुकान के अंदर प्रवेश हुए थे। चोरी की खबर मिलते ही मौके पर व्यापारियों की भीड़ जुट गई। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद पीड़ित कारोबारी ने तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलटन बाजार चोरी पर सवाल

चोरी की दूसरी वारदात डालनवाला इलाके में हुई है। मन्नू गंज निवासी बिजनेस मैन और विश्व हिंदू परिषद के महानगर सेवा प्रमुख हरीश कोहली का ओल्ड डालनवाला में मकान बन रहा हैं। लॉकडाउन से पहले वह मकान के अंदर सैनेट्री और बिजली फिटिंग आदि का सामान लेकर आए थे।

लॉकडाउन के बाद से काम बंद है। शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन को देखने गए तो मौके से कई कीमती सामान गायब था। चोर बाथरूम में लगे पाइप और टोंटी तक उखाड़ ले गए हैं। डालनवाला पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला, लेकिन अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई।

पलटन बाजार में हुई चोरी पर पुलिस सवाल उठा रही है। सीओ सिटी सुयाल ने बताया कि चौथी मंजिल पर आने का रास्ता आसान नहीं हैं। ऊपर से चोरों के आने की बात प्रथम दृष्टया गले नहीं उतर रही है। इसी मंजिल का दरवाजा क्षतिग्रस्त हैं। अभी कुछ भी कहना मुमकीन नहीं हैं। तहरीर लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें