फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क से नीचे गिरा लोडर, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
इच्छाड़ी बांध के पास सड़क पर गिरा लोडर वाहन। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
विकासनगर से तार का बंडल लेकर त्यूणी जा रहा छोटा लोडर इच्छाड़ी बांध के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। दुर्घटना में सेलाकुई निवासी वाहन चालक नदीम (24) और एक अन्य सवार साहिब (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उप जिला अस्पताल विकासनगर भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दून अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को छोटा लोडर विकासनगर से तार का बंडल लेकर त्यूणी की ओर जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे इच्छाड़ी बांध के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों को दून अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें