दून अस्पताल की कैथ लैब और आईसीयू के उद्घाटन पर हार्ट की लाइव सर्जरी दिखाई जाएगी। कैथ लैब का उद्घाटन 13 जुलाई को होना तय हुआ है। सीएम और स्वास्थ्य मंत्री कैथ लैब और आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के रहने की संभावना भी जताई जा रही है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बनी कैथ लैब और इमरजेंसी ब्लॉक के तीसरे तल पर बने आईसीयू का उद्घाटन होगा। इसके बाद कैथ लैब में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्याय मरीज की हार्ट सर्जरी करेंगे और इस सर्जरी का लाइव टेलीकास्ट ओपीडी के चौथे तल पर बने सभागार में किया जाएगा। इसके अलावा यह भी तैयारी की जा रही है कि हार्ट विशेषज्ञों के एक पैनल को बुलाया जाएगा।