फोटो...
सेलाकुई। श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा समारोह के चौथे दिन कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा के प्रसंग का वर्णन किया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ ने भगवान श्री राधा कृष्ण के जयकारे लगाए। कथा व्यास आचार्य महेंद्र नारायण शुक्ला ने कहा कि कलयुग में भगवान की कथा सुनने मात्र से ही हर एक व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया की भागवत कथा एक ऐसी कथा है, जिसे ग्रहण करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन भी इस दौरान किया। उधर पंडाल में श्रीकृष्ण के वेश में मौजूद एक नौनिहाल के दर्शन को श्रद्धालुओं में होड़ दिखाई दी। इस मौके पर विधाता पांडेय, शूरवीर चौहान, बलबीर गुंसाई, रविंद्र मोहन पांडेय, गणेश सकलानी, गिरधारी भट्ट, सोनू गुप्ता, जयदीप, विजय भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद