द एनफील्ड स्कूल के तीन छात्र-छात्राओं को लायंस ओलंपियाड दिल्ली ने स्वर्ण पदक प्रदान करके सम्मानित किया। यह पदक उन्हें लायंस ओलंपियाड की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर दिए गए।विद्यालय के मेधावी सृष्टि रोहिल्ला, बेमा साहू व स्नेह को लायंस ओलंपियाड की ओर से स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने कहा कि विद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यार्थी अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सम्मानित हुए हैं। छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर ऊषा चौहान, रेखा चावला, सोनिया चौहान, ऋतु, विजयलक्ष्मी डिमरी, साहिल राणा आदि उपस्थित रहे।