फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लॉयस क्लब ने ई-कचरे को एकत्र और डंप कर दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लायंस क्लब यमुना वैली विकासनगर ने शहर में ई-कचरा अभियान चलाकर समाज को संदेश देने का काम किया। क्लब की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों से बड़ी मात्रा में ई-कचरे को एकत्र किया, जमा कचरे को टीम ने डंप करने के लिए भेज दिया। टीम ने लोगों से ई-कचरे के गंभीर दुष्परिणामों को देखते हुए उनके प्रयोग और निस्तारण के लिए जागरूक होने की अपील की है।
विज्ञापन


शनिवार को अभियान के दौरान क्लब के अध्यक्ष यमन चौधरी ने कहा कि ई-कचरा आज के दौर की एक सबसे गंभीर समस्या है। कहा कि आज कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट फोन, प्रिंटर, आइपैड आदि के रूप में ई-कचरा बढ़ता जा रहा है। कहा ई कचरे का निपटान उस दर से नहीं हो पा रहा है, जितनी तेजी से यह पैदा हो हो रहा है।



सचिव अभिनव अग्रवाल ने कहा कि ई कचरा पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बन गया है। कहा ई सामानों में आर्सेनिक, कोबाल्ट, पारा, बैरियम, लिथियम, सीसा आदि केमिकल होते है, जिनको खुले में जलाना या मिट्टी में दबाना बहुत खतरनाक हो सकता है। कहा कि इससे कैंसर जैसे गंभीर रोगों का संकट कई गुणा बढ़ गया है।
विज्ञापन




अतुल चावला ने कहा कि अब समय आ गया है कि ई कचरे के उचित निपटान और पुनर्चक्रण पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि अन्यथा पूरा विश्व शीघ्र ही ई-कचरे का ढेर बन जाएगा। कहा कि ई-कचरे को निपटाने के लिए पूरे विश्व को एक होना चाहिए। कार्यक्रम में जावेद रेहमान, ध्यान सिंह, सागर दास, साहिल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें