फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakand weather update: प्रदेश में आज हल्की बारिश के आसार, बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी में बंद

Tue, 14 Jul 2020 05:50 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, दोपहर बाद बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से अचानक मलबा आ गया। सड़क पर मलबा आने से हाईवे बंद हो गया है। एनएच की तीन जेसीबी मलबा हटाने में लगी थीं, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने की वजह से हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन


दो दिनों से जिले में बारिश न होने की वजह से हाईवे पर यातायात में किसी तरह की बाधा नहीं थी, लेकिन मंगलवार को चटख धूप होने के बावजूद पीपलकोटी से आगे बदरीनाथ की तरफ चाड़ातोक में भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। मलबा हटाने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इससे पहले दोपहर करीब 12 बजे  विष्णुप्रयाग  के पास  पटमिला में हाईवे बंद हो गया। मलबा आने से बदरीनाथ धाम जाने वाले और वहां से आने वाले  यात्री दोनों ओर  फंसे रहे। एचएच की जेसीबी ने करीब आधे घंटे बाद  मलबा हटाकर  हाईवे को सुचारू किया। चाड़तोक में ही बीती 11 जुलाई को बदरीनाथ हाईवे बंद हुआ था। तब उसे करीब 16 घंटे बाद सुचारू किया जा सका था।  
विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग की ओर से  जारी बुलेटिन के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा के कुछ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और हरिद्वार जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें