फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क सुरक्षा का पाठ, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया में शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग कर यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम के लिए पूर्व शिक्षक एवं अभिभावक संघ के अध्यक्ष भीम दत्त वर्मा और पुलिसकर्मियों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने सड़क सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक, भाषण और कविता पाठ प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष सुरेश तोमर, प्रधानाचार्य शिवानी गुसाईं सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें