कोटड़ा संतोर में चहलकदमी करता गुलदार। स्रोत जागरूक पाठक
क्षेत्र के कोटड़ा संतोर गांव में गुलदार आबादी के आसपास चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। इससे लोग सहमे हुए हैं और दैनिक कामकाज नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्राम प्रधान विकास जोशी ने बताया कि कोटड़ा संतोर में पिछले एक माह से डर का माहौल बना हुआ है। गुलदार दिन व रात के समय बार-बार दिखाई दे रहा है। उसकी चहलकदमी की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी व वन विभाग को दी गई है। वन विभाग और पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ना होगा।