विकासनगर। क्षेत्र में चल रही दहशत के बीच गुलदार देर रात केदारावाला जाने वाली सड़क को पार करते हुए दिखाई दिया। इस दौरान यहां से गुजर रहे कार सवार लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की। घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार की देर रात लगभग बारह बजे गुलदार केदारावाला क्षेत्र में सड़क को पार कर जंगल की ओर जाता दिखाई दिया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कार सवार लोगों ने उसकी वीडियो बना ली। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। रेंजर पंकज ध्यानी ने बताया कि वीडियो की जांच करने के बाद ही सही लोकेशन का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से गश्त बढ़ा दी गई है। संवाद