चोपड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम जोंदला के पाली मल्ली गांव में बुधवार को गुलदार ने 54 वर्षीय मनवर सिंह बिष्ट को अपना शिकार बना लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।