फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopard Attack: चमोली में शौच के लिए जा रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Sun, 20 Apr 2025 09:16 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Chamoli News: महिला सुबह शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
गुलदार ने महिला पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार की सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिसे देख गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। हीरा देवी(42) पत्नी रघुवीर सिंह रावत शौचालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। 

गुलदार के हमले के बाद हीरा देवी चिल्लाई, जिस पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के चिल्लाने पर गुलदार भाग गया। वन सरपंच विरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई है।
विज्ञापन


Urvashi Rautela: अभिनेत्री के बयान से बवाल, बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा, बताया मंदिर का महत्व

विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती किया है। महिला के गले में गुलदार के पंजों के निशान हैं। गले में पांच टांके लगे हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत बनीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो गुलदार घूम रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें