फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri: डोभा गांव में मजदूरी कर रही नेपाली मूल की महिला पर गुलदार ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Thu, 26 Feb 2026 07:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

सार

महिला रेत भर रही थी, तभी अचानक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। महिला के चीखने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार मौके से भाग निकला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी के कई क्षेत्रों में गुलदार के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार शाम डोभा गांव में मजदूरी कर रही नेपाली मूल की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया, जिससे महिला की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला शाम करीब छह बजे रेत भर रही थी, तभी अचानक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। महिला के चीखने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि महिला गंभीर रूप से घायल नहीं हुई। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है।

Tehri News: सीएम धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, कई क्षेत्रों में मिलेगी नई मजबूती
विज्ञापन


डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि गुलदार द्वारा महिला पर हमले की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें