विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सशक्तिकरण और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिलाओं से संबंधित विधिक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जेएस बिष्ट सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक विधि ने विशाखा गाइडलाइन, आईसीसी, पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राजेश साह, उपनिरीक्षक दीपा शाह, डॉ. अनम फातिमा, प्रभारी प्राचार्य प्रो. राधेश्याम गंगवार, डॉ. राजकुमारी भंडारी, अरविंद कुमार अवस्थी, सीमा पुंडीर, विमल डबराल, मीनाक्षी राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद