फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला और सांस्कृतिक महोत्सव विरासत का रंगारंग समापन (संशोधित)

विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल दूसरी बार आयोजित हुआ 15 दिवसीय विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। कौलागढ़ स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में चले विरासत महोत्सव में देशभर के कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दूनवासियों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

वहीं, महोत्सव में लगे कई प्रांतों के स्टॉलों में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। समापन के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। संस्था के महासचिव आरके सिंह ने कहा कि विरासत के लिए हमें देश भर के नागरिकों से जो समर्थन मिला है, वह हमारी अपेक्षाओं से अधिक है। हर गुजरते साल के साथ हमारा उत्साह और रोमांच बढ़ता जा रहा है। कहा कि देश के कई क्षेत्रों को सुशोभित करने वाली पारंपरिक कलाकृतियां और सांस्कृतिक खजाने को पेश करने और बढ़ावा देने की दिशा में काम करने का हमारा निरंतर प्रयास होगा।
इस मौके पर कलाकारों ने नृत्य, गायन व वाद्य यंत्रों की मनभावन प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लेवल नाइन जैज ग्रुप की ओर से धमाकेदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें उन्होंने पहली प्रस्तुति एट्रेन (ड्यूक एलिंगटन) दी। इसके बाद उन्होंने खुद का संयोजन स्टॉर्म बग (लेवल नाइन), समरटाइम (डायना क्रॉल) और अंत में आई फील गुड (जेम्स ब्राउन ) से प्रस्तुति का समापन किया। जैज समूह के कलाकार एलेक्स (कीज), जोश (ड्रम्स), एल्टन (सैक्सोफोन), हर्ष (वोकल), अब्राहम (गिटार), साविओ (बेस) ने मिलकर प्रस्तुति को और शानदार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें