Iसड़क हादसे में युवक की मौत के बाद उसे टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि हादसा तीन फरवरी की रात करीब साढ़े सात बजे हुआ था। गौरव शाह निवासी केदारपुर, अपने स्कूटर से गुजर रहा था। गौरव के भाई विपिन शाह ने तहरीर देते हुए कहा कि फ्लाईओवर के पास ढलान पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इससे गौरव शाह की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है। I