फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुंदरलाल बहुगुणा की पुस्तक बागी टिहरी का लोकार्पण

विज्ञापन
दून पुस्तकालय में सुंदरलाल बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बागी टिहरी पुस्
विज्ञापन
- पर्यावरण के क्षेत्र में बहुगुणा के योगदान पर याद करते हुए दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

देहरादून। दून पुस्तकालय में शुक्रवार को पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की जन्म शताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनकी पुस्तक बागी टिहरी (पुनर्प्रकाशित) का लोकार्पण किया गया। साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। दून विवि के प्रोफेसर हर्ष डोभाल ने कहा कि बागी टिहरी में राजनैतिक आंदोलन, विद्यार्थी आंदोलन के इतिहास की बगावत, श्रीदेव सुमन के बलिदान, डांग चौरा किसान आंदोलन, सकलाना की तबाही, टिहरी में लड़ाई का बिगुल और टिहरी गढ़वाल का विलीनीकरण जैसे तत्कालीन प्रसंगों का उल्लेख मिलता है। जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने सुंदर लाल बहुगुणा पर गीत अब नदियों पर संकट है सारे गांव इकट्ठा हों सुनाया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना ने किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर तिवारी, डॉ. बीसी पाठक, डॉ. बीपी मैठाणी, पवन लाल चंद, प्रेरणा रतूड़ी, बीना डंगवाल, प्रेम पंचोली, सुरेंद्र सजवाण, सुंदर सिंह बिष्ट, डीके कांडपाल, जयप्रकाश खंकरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें