फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चौकी से चंद कदम दूर दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



70 हजार की नकदी उड़ाई, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

चोरों ने बीती शुक्रवार की देर रात हरबर्टपुर चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार के ताले तोड़कर करीब 70 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में दुकान स्वामी ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है।

देहरादून रोड पर चौकी के निकट हाईवे पर नरपत सिंह की मिठाई की दुकान है। बीते शुक्रवार की रात करीब सवा 10 बजे वे दुकान को बंद कर चले गए। शनिवार की सुबह करीब 4:50 बजे कर्मचारी सवलेश दुकान पर पहुंचा। जैसे ही उसने बाहर की लाइट खोली सामने उसे ताला टूट हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन




उसने यह बात साथ कर्मचारी को बताई। जिसने यह जानकारी दुकान स्वामी को दी। दुकान स्वामी नरपत सिंह और उनका बेटा राहुल मौके पर पहुंचे। शटर खोलकर उन्होंने जांच पड़ताल की। काउंटर पर एक लोहे का सरिया रखा हुआ था। काउंटर पर रखा गोशाला का दानपात्र भी टूटा था। काउंटर में रखी नकदी गायब थी।

जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पता चला कि एक नकाबपोश बाइक पर सवार होकर आया। बाइक उसने दुकान से कुछ दूरी पर रखी। फिर वह पैदल दुकान तक पहुंचा। सरिए से ताला तोड़ा। फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर शटर बंद कर चला गया।
विज्ञापन




सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।





पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हरबर्टपुर चौक पर रात्रि में पुलिस तैनात रहती है। हरबर्टपुर चौक पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर स्थित है। ऐसे में चौक और चौकी के बीच स्थिति दुकान में चोरी की वारदात होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जिससे यह साबित होता है कि क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें