बीते मंगलवार को कोटी इछाड़ी मोटर मार्ग पर तुनिया के समीप हुए हादसे का शिकार हुए तीनों लोगों का बुधवार को हरिपुर कालसी स्थित यमुना नदी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। गमगीन माहौल और बारिश के बीच तीनों मृतकों को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
मंगलवार को पहाड़ी से बोल्डर यूटिलिटी पर जा गिरा था। हादसे में कोटा डिमोऊ के पूर्व प्रधान किशन सिंह, राधा देवी और ग्राम कोठा तारली के पूर्व प्रधान कल सिंह की मौत हो गई थी। बुधवार को भारी बारिश के बीच तीनों के शव लगभग 11:30 बजे हरिपुर कालसी स्थित यमुना नदी के श्मशान घाट पर लाए गए। जहां नम आंखों से तीनों को अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ब्लाॅक प्रमुख मठोर सिंह चौहान, जेष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान, भगत सिंह तोमर, आनंद चौहान, खजान नेगी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।