फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घरों में नहीं हो रही लार्वा की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक शहर और आसपास 32 मरीजों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। नगर पालिका सीमित संसाधनों के साथ फॉगिंग और लार्वा नाशक के छिड़काव में जुटा है। वहीं जिला मलेरिया विभाग न जागरुकता अभियान चला रहा, न ही पालिका को घरों और कार्यालयों में लार्वा की जांच के लिए टीम मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सोनिका ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और निकायों को अभियान चलाने के निर्देश दिए है, लेकिन विकासनगर में जिलाधिकारी के आदेश का असर नहीं दिख रहा है। नगर पालिका रोस्टर वार फॉगिंग और लार्वानाशक के छिड़काव के लिए अभियान चला रहा है।
टैंकर की सहायता से नालो, नालियों, खाली प्लाटों और जलभराव वाले स्थानों पर लार्वानाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है। वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने, फॉगिंग और लार्वानाशक का छिड़काव करने वाली टीम लोगों को डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूक कर रही हे।
विज्ञापन


उधर डेंगू की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के लिए जिला मलेरिया विभाग की ओर से पैम्फलेट बांटे जाते हैं। इसके अलावा विभाग की टीम घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर उसको नष्ट करती है। नगरपालिका प्रशासन ने जिला मलेरिया अधिकारी से घरों में लार्वा की जांच के लिए टीम उपलब्ध करवाने की मांग की थी, लेकिन पालिका को अब तक टीम नहीं मिल पाई है।
पालिका घरों के बाहर फॉगिंग और लार्वानाशक का छिड़काव कर डेंगू का खात्मा कर रहा है, पर घरों में जांच और जागरुकता के अभाव में डेंगू का संक्रमण फैल रहा है।

वर्जन

वार्डों में रोस्टर वार फॉगिंग और लार्वानाशक का छिड़काव किया जा रहा है। पालिकाकर्मी लोगों को डेंगू के संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी से घर-घर जाकर लार्वा की जांच के लिए टीम भेजने की मांग की गई है। - बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें