फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Highway: रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक भूस्खलन की होगी रोकथाम, केंद्र ने 130 करोड़ किए मंजूर

Thu, 05 Feb 2026 10:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
सोनप्रयाग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 107 में रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक भूस्खलन की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 130 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्य अभियंता मुकेश पंवार के मुताबिक करीब 70 किलोमीटर मार्ग में यह काम किया जाएगा। वहीं, मार्ग के चौड़ीकरण का काम इस साल पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


Chamoli: औली में तेजी से पिघल रही बर्फ, खेलों पर संकट, 12 से 16 फरवरी तक प्रस्तावित है शीतकालीन चैंपियनशिप

मुख्य अभियंता के मुताबिक भूस्खलन की रोकथाम से केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। यह मार्ग कुंड से चमोली को जोड़ते हुए तुंगनाथ और रुद्रनाथ जैसे पंचकेदार मंदिरों तक पहुंच को सरल बनाता है, रुद्रप्रयाग–अगस्त्यमुनि, अगस्त्यमुनि बाईपास, काकरगाड़–गुप्तकाशी, गुप्तकाशी–फाटा, फाटा–सीतापुर जैसे विभिन्न खंडों पर दो-लेन सड़क के साथ भूस्खलन न्यूनीकरण कार्य यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि यह काम राज्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें