मसूरी-देहरादून मार्ग पर सोमवार को गलोगी के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इस दौरान सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरे। इसके चलते यहां रास्ता बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से यहां पर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। मसूरी आने-जाने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।