फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide In Uttarakhand: उत्तरकाशी- थत्यूड़ मार्ग पर भूस्खलन, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी लाइन

Mon, 05 Sep 2022 11:50 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

नई टिहरी में उत्तरकाशी-थत्यूड़ मोटर मार्ग सुआखोली के समीप यातायात बाधित हो गया है। चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। उत्तरकाशी से देहरादून, देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार लगी है।
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी- थत्यूड़ मोटर मार्ग पर भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया है। सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी है। चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। यात्रियों वाहन खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


नई टिहरी में उत्तरकाशी-थत्यूड़ मोटर मार्ग सुआखोली के समीप यातायात के लिए बाधित हो गया है। चट्टान से मोटर मार्ग पर सुवाखोली के समय भारी बोल्डर गिर गए हैं। उत्तरकाशी से देहरादून, देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लंबी कतार लगी है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया मोटर मार्ग पर यातायात बहाल करने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज तूफान और भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार रात मौसम विभाग ने साढ़े तीन घंटे के लिए दो जिले में ऑरेंज और छह जिलों में स्थानीय येलो अलर्ट जारी किया था।

ये भी पढ़ें...फेसबुक पर हुए प्यार का ऐसा अंजाम:  दो समुदायों के प्रेमियों को प्यार चढ़ा परवान तो आग की तरह फैली खबर, अंजाम...

इस दौरान देहरादून और टिहरी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल कुमार सती ने मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्त्रधारा क्षेत्र, मालदेवता क्षेत्र व इसके आस -पास के क्षेत्र में सोमवार को शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें