फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहारनपुर से दून लाया गया भू-माफिया केपी सिंंह, न्यायालय ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपियों में से एक केपी सिंह को पुलिस शुक्रवार को देहरादून ले आई। बी वारंट पर लाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उधर, पुलिस ने केपी सिंह का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा है, जिस पर अब सोमवार को न्यायालय में बहस होगी। बताया जा रहा है कि केपी सिंह से पूछताछ के बाद इस केस में बहुत से राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 15 जुलाई को मुकदमा दर्ज होने के बाद एसआईटी ने इस मामले में जांच शुरू की थी। शुरुआत में एक अधिवक्ता इमरान का नाम सामने आया था। पूछताछ के बाद पता चला कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की शुरुआत सहारनपुर से हुई थी। इसका कारण था कि सहारनपुर में ही देहरादून जिले के पुराने रिकॉर्ड रखे हुए थे। वहां पर इनकी कोई निगरानी नहीं की जाती थी। ऐसे में इस रिकॉर्ड रूम से बहुत सी पुरानी जमीनों के दस्तावेज देहरादून लाए गए और इनमें छेड़छाड़ कर नई रजिस्ट्री बनाई गईं।
इस बीच पता चला कि यह सब काम वहां के भू-माफिया केपी सिंह ने किए हैं। केपी सिंह ने ही देहरादून में अधिवक्ता कमल विरमानी को यह दस्तावेज लाकर दिए थे। पता चला कि केपी सिंह पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर सहारनपुर जेल में बंद हो गया है। इसके बाद पुलिस ने उसे कोतवाली के मुकदमे में वांछित बताया और बी वारंट पर देहरादून लाई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पेश किया। यहां पुलिस ने उसका दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा, लेकिन पहले दिन कोर्ट ने केवल न्यायिक रिमांड पर बहस सुनी। इस पर कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड में सुद्धोवाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें