सेलाकुई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यालय पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम के संबोधन मेें सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपने कार्यों से देश को नई दिशा देने का काम किया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरता गुरुंग, जिला महामंत्री अमित डबराल, उपासना भार्गव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गुलेरिया, सुखदेव फर्स्वाण, कुसुमलता, प्रतीक्षा, सुनीता चौधरी, अनूप भट्ट, कमलेश सिंह, सुनीता तिवारी, ममता ठाकुर, कांति देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद