फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: देहरादून में बाहरी राज्यों से पशुओं के परिवहन पर लगी रोक, प्रदर्शनी पर भी प्रतिबंध

Thu, 18 May 2023 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित प्रदेश के प्रभावित शहरों से पशुओं की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
लंपी बिमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवंश और महिषवंश में फैल रही लंपी बीमारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पशुओं के परिवहन पर पाबंदी लगा दी है। जिले में लगने वाले पशु बाजार, पशु प्रदर्शनी को भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


डीएम सोनिका ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य के कई जनपदों में गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। ऐसे में राज्यों में इन पशुओं के अंतरराज्यीय, अंतर्जनपदीय परिवहन एवं पशु बाजार समेत अन्य समस्त गतिविधियों पर रोक लगाई जा रही है।

खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित प्रदेश के प्रभावित शहरों से पशुओं की आवाजाही रोक दी गई है। डीएम ने कहा है कि आदेश की अवहेलना पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जारी होने की तिथि से एक महीने तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें