- उत्तराखंड एनसीसी कैडेट्स ने आरडीसी–2026 में लहराया परचम
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। उत्तराखंड एनसीसी कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस शिविर व अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के साथ उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। यूकेआर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर के सीनियर अंडर ऑफिसर असलम अंसारी ने आरडीसी–2026 के दौरान टेंट पेगिंग (वेटरन्स) में स्वर्ण पदक जीता। यह पदक उन्होंने अस्ट्राइड सामान्य ज्ञान श्रेणी में प्राप्त किया। इसी स्क्वाड्रन की सार्जेंट लक्ष्मी पासवान ने ड्रेसेज नोविस गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक (अस्ट्राइड–रॉलिंग) जीतकर संतुलन, अनुशासन और उच्च स्तरीय अश्व कौशल का परिचय दिया। इसके अलावा निशानेबाजी में 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार की कैडेट नैन्सी बघेल का 50 मीटर (पीप साइट प्रोन) स्पर्धा में अखिल भारतीय जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उन्होंने 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया।