फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लखवाड़ बांध परियोजना का कार्य चौथे दिन रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांध प्रभावित लगातार चौथे दिन भी लखवाड़ बांध साइट पर डटे रहे। वहीं बृहस्पतिवार से बांध परियोजना का कार्य भी बंद है। यूजेवीएनएल और एल एंड टी के अधिकारियों ने बांध प्रभावितों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह बिना मांग पूरी हुए धरना स्थल से उठने के लिए तैयार नहीं है। सोमवार को एसडीएम कालसी और विभागीय अधिकारी बांध प्रभावितों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


रविवार को भी लाखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण कार्य बंद रहा। बांध प्रभावित ने कहा कि अनुदान, अनुग्रह राशि, स्थाई रोजगार, परिवार रजिस्टर में वर्तमान स्थिति के अनुरूप प्रविष्टियां, पुनर्वास अधिकारी की नियुक्ति आदि मांगों पर कार्यवाही न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि मांगों को लेकर कई बैठक के बावजूद भी विभाग उनके निस्तारण के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। बांध प्रभावितों ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।



बृस्पतिवार को समिति के बांध प्रभावित समिति के प्रतिनिधि मंडल से जल निगम और कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टुब्रो अधिकारियों ने वार्ता की थी। लेकिन वार्ता को कोई नतीजा नहीं निकल पाया। उसके बाद बांध प्रभावितों ने कार्यबंदी कर दी। समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान और सचिव राजेश चौहान ने बताया कि सोमवार को एसडीएम कालसी, जल विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों साथ धरना स्थल पर वार्ता प्रस्तावित है। कहा कि वार्ता के आद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें