फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लाखों श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेला-2026 में अब तक 82 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हरिद्वार और आसपास के मेला क्षेत्रों में अब तक की यात्रा में 70 हजार से अधिक वाहन आए हैं। आईजी गढ़वाल ने सोमवार को मेले की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालु सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने मेला क्षेत्र में तैनात सभी पुलिस बलों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है। इस पर वह हर समस्या को बताकर मदद भी मांग सकते हैं। आईजी ने बताया कि आगामी 08 से 11 अगस्त तक डाक कांवड़ और 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि/मुख्य जलाभिषेक पर्व के लिए रेंज स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से अभी तक हरिद्वार से 76 लाख 85 हजार से अधिक और नीलकंठ से 5.72 लाख से अधिक कांवड़ यात्री पहुंचे हैं। इस दौरान करीब 70 हजार से अधिक वाहन भी मेला क्षेत्र में पहुंचे हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 22 सुपर जोन, 67 जोन और 200 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां जोनल और सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की गई है। नागरिक पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल, एटीएस, बीडीएस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की विशेष टीमें संवेदनशील स्थलों, प्रमुख घाटों और मंदिर परिसरों में मुस्तैद हैं। सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पड़ोसी राज्यों से निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें