शव को डीप फ्रीजर में था रखा गया
बृहस्पतिवार की सुबह परिजन अंतिम यात्रा से पहले शव को नहलाने लगे तो मृतक की पीठ और पैर में झुलसने जैसे घाव नजर आए। मृतक के भतीजे से पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर उसके चाचा मामचंद की हत्या होने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेश साह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के भतीजे और दामाद ने हत्या की आशंका जताई। इस दौरान बेटों पर भी आरोप लगाए गए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में मृतक अकेला के गांव से बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया कि मृतक के शरीर पर झुलसने जैसे घाव मिले है। लेकिन, कपड़े बिल्कुल सुरक्षित हैं। बताया कि शव को डीप फ्रीजर में रखा गया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी की रिपोर्ट जारी, बोले- समिति के अध्यक्ष- चार खंडों में उपलब्ध....इस वेबसाइट पर जाकर देखें
चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया में बताया है कि घाव चिल बर्न के हो सकते हैं। बताया कि मृतक के गले पर भी कोई निशान नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक शराब पीने का आदी था और कई बार सुबह ही शराब पी लेता था। बताया कि फिलहाल परिजनों की आशंका को देखते हुए हत्या और अन्य एंगल पर जांच की जा रही है।