फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगभग तीन हजार मजदूर परिवारों को राशन पहुंचाने की तैयारी

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
- सीडीओ के आदेश पर श्रम विभाग ने तैयार की सभी तहसीलों की लिस्ट - 9991 लोग हैं इन मजदूर परिवारों में, पहले होगा सभी का सत्यापन माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। जिले में अपंजीकृत मजदूर और दिहाड़ी वाले परिवारों को भी राशन भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रशासन के निर्देश पर श्रम विभाग ने परिवारों की एक सूची तैयार की है जिसके सत्यापन के बाद उन्हें राशन का एक एक पैकेट वितरित किया जाएगा। प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार सुबह से उन्हें राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पंजीकृत श्रमिकों को एक एक हजार रुपये उनके खाते में जमा करने की घोषणा की थी। इसके बाद से अपंजीकृत और अन्य तरीके से दिहाड़ी करने वाले मजदूर निराश थे कि उनका क्या होगा। इसी क्रम में अब प्रशासन ने उन्हें भी घर बैठे राशन देने का प्रबंध किया है। डीआरडीए के एपीडी विक्रम सिंह को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।  सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न बस्तियों में मजदूर परिवारों का सर्वे किया गया था। बृहस्पतिवार को श्रम विभाग ने यह लिस्ट मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल को सौमोई थी, जिनके निर्देश पर इसका सत्यापन किया जाएगा। जिले।की सभी तहसीलों में 2754 श्रमिक व दिहाड़ी मजदूरी, रेहड़ी पटरी वाले, गुब्बारे वाले, बर्तन बनाने वाले परिवार हैं। इन परिवारों में 9991 सदस्य हैं। इन परिवारों को राशन का एक-एक पैकेट बांटा जाएगा।  ------ क्या क्या होगा इस पैकेट में - आटा-5 किलो -चावल-3किलो -चीनी-एक किलो -हल्दी एक पैकेट -मिर्ची एक पैकेट -नमक एक किलो -2 से 3 प्रकार की दाल ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें